ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20250527 111143 12 आसाराम को फिर मिली राहत, जेल वापसी टली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में यौन उत्पीड़न के मामले में जोधपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को फिलहाल राहत मिल गई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें 9 जुलाई तक सेंट्रल जेल में सरेंडर करने से अंतरिम रूप से छूट दे दी है।

यह आदेश न्यायाधीश दिनेश मेहता और न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ ने दिया। आसाराम की ओर से उनके अधिवक्ताओं निशांत बोडा और यशपाल सिंह राजपुरोहित ने अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने कोर्ट को बताया कि गुजरात हाईकोर्ट ने उन्हें 7 जुलाई तक की राहत दी है, जिस आधार पर राजस्थान में भी कुछ समय की मोहलत मांगी गई।

आसाराम को पहले सुप्रीम कोर्ट ने 7 जनवरी 2025 को 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दी थी। इसके बाद उन्होंने जेल में सरेंडर किया, लेकिन 7 अप्रैल 2025 को फिर से उन्हें 1 जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई। अब गुजरात हाईकोर्ट में छह माह की जमानत बढ़ाने के लिए आवेदन किया गया है, जिस पर 2 जुलाई को सुनवाई होनी है। इन तथ्यों के आधार पर राजस्थान हाईकोर्ट ने 9 जुलाई तक की राहत देते हुए सरेंडर की समय-सीमा बढ़ा दी है।


Share This News