ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20220511 111942 15 अमेरिकन महिला पेड़ से बंधी मिली, 40 दिन से कुछ नहीं खाया Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश में एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक अमेंरिकी महिला को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। सिंधुदूर्ग जिले के कराड़ी जंगल वाले इलाके से एक विदेशी महिला को रेस्क्यू किया गया है। जानकारी के अनुसार विदेशी महिला अमेरिका की रहने वाली है। महिला को जंगल में एक पेड़ से बांधकर किसी ने छोड़ दिया था। जब लोगों ने महिला को पेड़ से बंधा हुआ देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला को वहां से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। वहीं महिला का इलाज कराया जा रहा है।

यह है मामला

सिंधुदूर्ग जिले में कुछ किसानों ने विदेशी महिला को जंगल में देखा। महिला एक पेड़ से बंधी हुई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को रेस्क्यू कर जंगल से निकाला और पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता बेहद कमजोर है। पीड़िता से बयान लेने की कोशिश की गई, लेकिन पीड़िता इतनी कमजोर थी कि वह कुछ भी बोल सकने में सक्षम नहीं दिखी। कॉपी-पेन देकर महिला से घटना के बारे में लिखवाया गया, जिसके बाद महिला ने कॉपी पर लिखकर घटना के बारे में जानकारी दी। 

IMG 20240730 121825 अमेरिकन महिला पेड़ से बंधी मिली, 40 दिन से कुछ नहीं खाया Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
पीड़िता को पेड़ से मुक्त करती पुलिस ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के लिखित बयान के अनुसार उसने तमिलनाडु के एक शख्स से शादी की थी। उसके पति ने उसे इंजेक्शन लगाया और फिर उसे यहां लाकर जंगल में पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसका पति वहां से चला गया और महिला को वहीं पर छोड़ दिया। महिला ने पुलिस को लिखित बयान में बताया कि वो 40 दिन से बिना खाये जंगल में थी। पीड़ित अमेरिकन महिला के पास से तमिलनाडु का राशन कार्ड भी मिला है। वहीं घटना सामने आने के बाद सावंतवाड़ी पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 3 टीमें बनाई है। इनमें से एक टीम तमिलनाडु के लिए भी रवाना हो गई है।


Share This News