Thar पोस्ट। राजस्थान के अनेक जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक 30 जुलाई तक बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों में मानसून सक्रिय होने से अधिकतर भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना रहेगी। विभाग की माने तो बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बारिश होगी। बारिश का दौर 4 अगस्त तक रहेगा। इसके बाद 10 अगस्त के बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा।