Thar पोस्ट। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी प्रदेश के कई जिलों में रहेगा। विभाग की माने तो जयपुर, अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा। होली से पहले हल्की सर्दी का अहसास होगा।