Thar पोस्ट, न्यूज। बिन मौसम हो रही बारिश से काश्तकार परेशान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार-रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 3 अप्रेल को सक्रिय होगा। बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में मेघ पूरी तरह से मेहरबान होंगे।इस बार गेंहू, चना और सरसों की फसल प्रभावित हुई है। सरसों में कम और गेंहू की फसल में किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ है। अभी भी गेंहू की फसल खेत में खड़ी है और कई जगह गेंहू की कटाई का काम भी चल रहा है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं का उत्पादन प्रभावित हो सकता है, केंद्र सरकार के मुताबिक सीजन 2022-23 में 10 लाख टन गेहूं का उत्पादन कम होगा।