Thar पोस्ट न्यूज। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदल रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 9 जून तक तेज मेघगर्जन, आंधी व हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 7-8 जून को दोपहर बाद तेज अंधड़, आकाशीय बिजली चमकने व कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। 7-10 जून के दौरान जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने व 45 डिग्री सेल्सियम से नीचे दर्ज होने की संभावना है। गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।