ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 राजस्थान के 26 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मॉनसून और सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने मॉनसून की सक्रियता को देखते हुए कोटा और भरतपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जयपुर मौसम केंद्र ने आगामी 14 जुलाई तक राज्यभर में भारी से अति भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 9 जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

विभाग के मुताबिक झुंझुनूं में 70 मिलीमीटर, खेतड़ी में 57 मिलीमीटर और बिसाऊ में 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चिड़ावा में 37, भरतपुर के पहाड़ी में 45 और रूपवास में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर के लालगढ़ में 53 मिलीमीटर, श्रीगंगानगर शहर में 17 मिलीमीटर और हनुमानगढ़ के नोहर में 24 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पूर्वी राजस्थान के सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 37, बामनवास में 44, करौली के श्रीमहावीरजी में 35 और टोडाभीम में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर भी 24.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।


Share This News