Thar पोस्ट, न्यूज। मानसून की सक्रियता के साथ ही बंगाल की खाड़ी से उठकर पश्चिम तक आ रही मानसूनी हवाओं से राजस्थान के अनेक जिलों में तेज बारिश होगी। अरब सागर से उड़ीसा तक बने मानसूनी ट्रैक राजस्थान सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश कराएगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश, दक्षिण पश्चिमी राजस्थान और उत्तर पूर्व गुजरात में एक चक्रवात की स्थिति उत्पन्न हो रही है। 24 जुलाई से 29 जुलाई तक एक दर्जन से अधिक जिलों में जिनमेँ राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर के अनेक और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। हाल ही बीकानेर में देर रात हुई बारिश से कोलायत में प्रतिमाओं तक पानी पहुंच गया था।