Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर से दिल्ली और दिल्ली से बीकानेर के लिए फिर से हवाई सेवा शुरू हो रही है। मुसाफिर फिर से प्लेन में यात्रा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से बीकानेर हवाई सेवा 15 सितंबर से पुनः शुरू होगी। यह हवाई सेवा सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शनिवार को उपलब्ध रहेगी। दिल्ली से शाम 4 बजकर 15 मिनट पर फ्लाइट बीकानेर आएगी। वहीं 4 बज कर 45 बजे बीकानेर से दिल्ली के लिए रवाना होगी। आरसीएस 5.1 स्कीम के तहत स्पाइसजेट भी उड़ान शुरू करेगा। विंटर शेड्यूल में बीकानेर सूरत बीकानेर और बीकानेर मुंबई बीकानेर के लिए भी उड़ान की सहमति मिलने वाली है। नाल सिविल एयरपोर्ट डायरेक्टर सावरमल सिंगारिया के अनुसार बीकानेर के लिए अच्छी खबर है। हमारा प्रयास रहेगा फ़्लाइट आने वाले समय में नियमित रहे। जानकारी में रहे कि बीकानेर एक समृद्ध हवाई सेवा केंद्र हुआ करता था। किसी समय मे यहाँ से दिल्ली, सूरत, मुम्बई, लाहौर करांची सहित अन्य शहरों में नियमित उड़ाने हुआ करती थी। बाद में एक के बाद एक बंद कर दी गई। यह कहा गया कि बीकानेर एक बॉर्डर एरिया है। और यात्री भार भी कम है। लेकिन जैसलमेर तो बीकानेर की तुलना में छोटा है बॉर्डर एरिया भी है। वहाँ आधा दर्जन फ्लाइट्स है जो देश के सभी महानगरों को जोड़ती है। बीकानेर में एक ही सेवा है जो प्रायः बंद रहती है।