Thar पोस्ट, न्यूज।अग्रवाल समाज के सेवा कार्य अद्भुत है अग्रवाल समाज द्वारा सर्वसमाज हेतु किये जा रहे सेवा कार्य प्रेरणास्त्रोत बनकर अन्य समाज में नई चेतना का संचार करने में प्रभावी सिद्ध होंगे यह शब्द संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा सर्वसमाज के लिए संचालित मिनी बस आकार के अत्याधुनिक रोगी वाहन का अवलोकन करते हुए कहे | अग्रवाल समाज चेतना समिति के अध्यक्ष सुशील बंसल ने बताया कि इस अत्याधुनिक रोगी वाहन की सेवा जरूरतमंद को सहज, सुलभ एवं रियायती शुल्क पर उपलब्ध हो सके इसके लिए अग्रवाल समाज चेतना समिति संकल्पबद्ध है | समिति द्वारा यह निर्णय भी लिया गया है कि इसका उपयोग करने वाले व्यक्ति से केवल इंधन शुल्क लिया जाए और इसके अलावा वाहन चालक, रखरखाव सहित अन्य सारे खर्च समिति ही वहन करे | यदि कोई व्यक्ति इंधन खर्च देने में भी असमर्थ हो तो उसे यह सेवा निशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी | साथ ही किसी रोगी को परिवहन काल में चिकित्सक, कंपाऊंडर की आवश्यकता हो तो संस्था उसकी भी व्यवस्था वास्तविक व्यय के आधार पर करेगी | अध्यक्ष सुशील बंसल ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से इस रोगी वाहन का बीकानेर संभाग के सभी अस्पतालों में इस वाहन के उपलब्धता की सूचना पहुँचाने में माध्यम बनने का निवेदन किया और बताया कि इस अत्याधुनिक रोगी वाहन में पोर्टेबल वेंटीलेटर, ऑक्सीजन मोनिटर व सिलेंडर एवं डी फेबरेटर भी मौजूद है | इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त गोपाला राम बिरदा, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, तोलाराम लाट, वीरेंद्र किराडू, अरुण अग्रवाल, लोकेश गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता, संदेश मानसिंघका, मनीष गंगल, राकेश मित्तल, संतोष गुप्ता, मनमोहन अग्रवाल आदि उपस्थित हुए |
अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की राष्ट्रीय कार्यकारीणी की बैठक 9 को
Thar पोस्ट। वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की स्थानीय ईकाई के अध्यक्ष श्री रविकान्त राजवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कर बताया कि बीकानेर में अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की राष्ट्रीय कार्यकारीणी की त्रैमासिक होने वाली बैठक वार रविवार 09.04.2023 को स्थानीय रोटेरी क्लब, बीकानेर में सुबह 11.00 बजे आयोजित होने जा रही है और इस सम्बन्ध में सभी प्रकार की तैयारीयां पूरी कर ली गई हैऔर इस बैठक के समस्त व्यवस्था के लिए संयोजक श्री सुनील गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
संयोजक श्री सुनील गुप्ता ने बताया कि बैठक के आयोजन से सम्बन्धित समस्त कार्यो का विभाजन स्थानीय सदस्यों को कर दिया गया है। बैठक में भाग लेने के लिए समस्त देश विदेश से लगभग कुल 50 से 60 सदस्यों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जो अपने अपने क्षेत्र मंे विशेष प्रतिभा रखते है।
वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की स्थानीय ईकाई के सचिव प्रभात राजवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारीणी की बैठक लगभग 25 वर्षो के बाद हो रही है। सभी आगन्तुक कार्यकारीणी सदस्यों को मरूप्रदेश की यह बैठक यादगार बनाने के लिए कई प्रकार के व्यवस्थाएं एवं आयोजन किये जायेेगें।