

Tp न्यूज़। विश्व अजूबे ताजमहल के अंदर बम होने की धमकी के मामले में एक जने को गिरफ्तार किया है। इस अफवाह के बाद हड़कंप मचा गया था। ताज महल के भीतर बम होने की खबर फिरोजाबाद से कॉल करके दी गई थी। इसके बाद हड़कम्प मच गया। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाला शख्स पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए ताज महल के भीतर से सभी टूरिस्ट को बाहर निकालकर तलाशी अभियान चलाया गया था। अब एक बार फिर से दरवाजों को खोल दिया गया है।
