ताजा खबरे
IMG 20250908 200753 नेपाल में राष्ट्रपति के निजी निवास पर कब्जा, फिर हिंसा भड़की Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। नेपाल के राष्ट्रपति के निजी आवास पर हिंसक जनता ने घुसकर कब्जा कर लिया है। राजधानी काठमांडू में फिर हिंसा भड़क उठी है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू होने के बाद भी हिंसा के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प जारी है। नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति के निजी आवास पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है।  नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक के घर पर तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और शेर बहादुर देउबा के घरों को भी निशाना बनाया है। रमेश लेखक अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। 

नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के आवासों पर हमला किया है। मंत्रियों, पूर्व प्रधानमंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर के आवासों को निशाना बनाया गया है। नेपाल में विरोध प्रदर्शन को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस स्थिति पर गहरी चिंता के साथ नजर रख रहा है।


Share This News