Thar पोस्ट, न्यूज। सभी तरह की रोक के बाद भी चाइनीज मांझा बिक रहा है। लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। ताज़ा मामले में शास्त्री नगर पवनपुरी में बाइक से जा रहे भाई-बहन को चोटें लग गई। बाइक चला रहे विकास सोलंकी की अंगुलियों पर चाइनीज मांझा से चोट आई और पीछे बैठी उनकी बहन स्वाति सांखला के आंखों के ऊपर व नाक पर चोट आई है। स्वाति और विकास चाइनीज मांझा से इतने कट गए कि उनको टांके भी लगाने पड़े। पिछले दिनों चीनी मांझे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई भी की थी।