ताजा खबरे
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 46 7 विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को दिए ये निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.एच.गौरी ने जिले की 7 विधानसभाक्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों से कहा है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की सोशल मीडिया पर अधिकाधिक विजिबिलिटी एवं अधिकतम फाॅलोविंग करवाया जाना सुनिश्चित करें। गौरी ने निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने अधिनस्थ सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों एवं सुपरवाईजर्स/बूथ लेवल अधिकारियों को इस संदर्भ में दिशा निर्देश देवे। त्रुटियों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में करने के आदेश- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के   7 विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं  कि वे मतदाता सूचियों से सम्बन्धित विभिन्न कार्य एवं त्रुटियों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें। जिन त्रुटियों का निस्तारण निर्वाचक पंजीयन अधिकारी स्तर पर होना है उन्हें तत्काल करें।


Share This News