Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर स्थित खतूरिया कॉलोनी (उत्तर) विकास समिति, ई-सेक्टर, टंकी वाले आदर्श पार्क के निवासियों के अथक परिश्रम द्वारा पार्क का नवनिर्माण हुआ है। समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप पुरी, मुख्य संरक्षक डॉ. अजय कपूर एवं सचिव इंजी. सुधीर गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस पार्क के लिये पूर्व विधान सभा क्षेत्र, बीकानेर की एमएलए सिद्धी कुमारी जी ने अपने विधायक कोटे से दस लाख रूपये का अनुदान देकर कॉलोनी
के वासियों का हौंसला बढ़ाकर उत्साहित किया है। पार्क का हरा-भरा रूप सामने आया हैं। बीकानेर में यह पहला आदर्श पार्क है जिसमें समिति के स्वयं के प्रयासों द्वारा सी.सी.टी.वी. कैमरा भी लगाया गया है।लोकार्पण बीकानेर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश
जी, मंत्री श्री भंवरसिंह जी भाटी एवं जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद जी कलाल, मेयर
श्रीमती सुशिला कंवर, पुलिस उप अधीक्षक श्री दीपक शर्मा द्वारा किया जायेगा। मंच संचालन रोहित बोड़ा करेंगे।पार्क का उद्घाटन 06 अगस्त, 2023 रविवार को 6 बजे होगा।