Thar पोस्ट। बीकानेर में नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ढेड़ क्विंटल पॉलिथीन जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना के बड़ा बाजार इलाके में निगम की टीम चूड़ी बाजार मे यह कार्रवाई की है निगम की टीम को सूचना मिली थी कि इलाके के सुराणा प्लास्टिक्स में भारी मात्रा में प्रतिबंध पॉलिथीन का भंडारण व बेचान किया जा रहा है। इसके बाद दबिश देकर बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की है। निगम की टीम को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप सा मच गया। तलाशी के दौरान दुकान से पॉलिथीन की थेलियां मिली, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। निगम की इस कार्रवाई के दौरान होमगार्ड इंचार्ज ऋषिराज सहित होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।