Thar पोस्ट न्यूज अजमेर। अजमेर जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही। वाहन चोरी की वारदातों का पटाक्षेप। पुलिस ने 3 मोटरसाईकल चोर गिरफ्तार किये। इसके साथ ही चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई।पुलिस ने गांधीनगर निवासी नंदकिशोर पंवार, जीतू खटीक, किशनसिंह राजपूत को किया गिरफ्तार। जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर सीओ सिटी महिपाल चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी रूपाराम के नेतृव में हुई कार्यवाही।
आरोपियों से पुलिस कर रही सख्ती से पूछताछ।पुलिस टीम के उमराव सिंह, राजाराम, तेजाराम का रहा विशेष योगदान रहा।