
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने तड़ित कार्रवाई करते हुए कैसिनों मशीन पर रूपये व अंकों का दावं लगाते 6 जनों को गिरफ्तार किया है। वहीं 8 कैसिनों मशीन तथा 4200 रूपये की राशि भी जब्त की है।
थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह की अगुवाई में यह कार्रवाई हुई है। रामपुरा बस्ती मेेंं पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा के ऑफिस में निर्मल देवड़ा अवैध रूप से अवैध कैसिनों का संचालन कर रहा था। जिस पर दबिश दी गई। यहां से मशीन व अंकों पर दाव लगा रहे रामपुरा बस्ती गली नं 18 के 60 वर्षीय मनोज स्वामी,चूंगी चौकी के पास रहने वाले 40 वर्षीय हुसैन अली,रामपुरा बस्ती निवासी 44 वर्षीय भवानी शंकर राजपूत, रामपुरा बस्ती गली नं 6 निवासी 44 वर्षीय नंदलाल नायक,सर्वोदय बस्ती निवासी 32 वर्षीय मनीष तंवर,रामपुरा बस्ती गली नं एक निवासी 36 वर्षीय नदीम को पकड़ा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राधेश्याम, हैड कानि सवाई सिंह, रामकुमार, कानि छगनलाल, संजय, मनोज,लाखाराम,पंकज,मुनेश,महिला कानि संजू,सुश्री उज्जाला, डीआर जसवंतराज, कैलाश शामिल रहे।