Thar पोस्ट, न्यूज । प्रदेश में ईडी की हुई एंट्री के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के पुलिस महकमे की लॉ एंड ऑर्डर रिव्यू मीटिंग लेकर एक्शन का इशारा कर दिया है। संजीवनी क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी, आदर्श, नवजीवन सोसायटी मामलों में पुलिस के उच्चाधिकारियों से फीडबैक लेकर मामलों में तेज़ी से जांच आगे बढ़ाने के निर्देश सीएम ने दिए हैं। इस मामले में अभी तक हुई कार्रवाई के बारे में भी सवाल किया तो पुलिस अधिकारियों ने गहलोत को बताया कि कई मामलों में गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं और अन्य मामलों में जांच जारी है। इस पर गहलोत ने कहा कि ठगी करने वाली ऐसी सोसाइटियों की सम्पत्तियां कुर्क होनी चाहिए। भविष्य में ऐसी सोसाइटियों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई भी होनी चाहिए। राज्य पुलिस ने केन्द्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) से इन मामलों में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।