ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राज्य के सीकर जिले में जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हादसे में 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सीकर जिले में फतेहपुर उपखंड क्षेत्र के हरसावा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें फतेहपुर निवासी 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह तहस-नहस हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। थानाधिकारी सुरेंद्र देगड़ा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान संतोष पत्नी सत्यनारायण , तुलसी देवी पत्नी ललित, मोहन देवी पत्नी महेश, इन्द्रा पुत्री महेश, आशा पत्नी मुरारी और चंदा पत्नी सुरेन्द्र के रूप में हुई है। सभी महिलाएं फतेहपुर क्षेत्र की रहने वाली थीं और रघुनाथपुर से लक्ष्मणगढ़ किसी बैठक में शामिल होकर कार से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान हरसावा गांव के पास NH-52 पर तेज रफ्तार ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी पहचान वशीम पुत्र मनीर, सोनू पुत्री सुरेन्द्र और बरखा पत्नी ओमप्रकाश के रूप में हुई है. हादसे के तुरंत बाद घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से एंबुलेंस के माध्यम से फतेहपुर के राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सीकर रेफर कर दिया।
हादसे के बाद हाईवे-52 पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक और कार को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु करवाया।


Share This News