Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के नोखड़ा के पास देर रात को हुए हादस े में एक तीन वर्षीय बच्चे सहित दो की मौत हो गई । चार जने घायल है, जिनमें एक की हालज नाजुक बताई जा रही है उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। हादसे में घायल व मृतक एक ही परिवार की है।गडिय़ाला निवासी रामसिंह पुत्र गणपत सिंह ( 25 ), जाहिदा पत्नी सलमान (20), हसीना पत्नी अहमद खान (50), शाहरूख खान पुत्र अहमद खां (22) घायल है। जिनमें शाहरूख खान आईसीयू में भर्ती है। वहीं, तीन वर्षीय भीख मोहम्मद पुत्र अब्दुल व 60 वर्षीय अहमद पुत्र अलारखा की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कार और ट्रोले की भिड़ंत हो गई। जिसमें बुजुर्ग अहमद की मौके पर ही मौत हो गई और तीन वर्षीय भीख मोहम्मद ने पीबीएम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार ये एक परिवार के लोग जोधपुर से लौट रहे थे। मृतक तीन वर्षीय भीख मोहम्मद बीमार था, जिससे जोधपुर डॉक्टर्स से दिखाकर वापस लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में हादसा हो गया।