





Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर जिले में नोखा रोड उदयरामसर के पास आज एक ऑइल से भरा टैंकर पलट गया। इससे तेल सड़क पर फैल गया। इसके साथ ही लोग बाल्टी बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। जितना बटोर सकते थे बटोर लिया। भीड़ एकत्रित हो गई। खबर आग की तरह फैली। गंगाशहर पुलिस भी पहुँची। तथा लोगो से दूर रहने की समझाइश की।




