Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में भारतमाला रोड पर नाथवाना में आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए है। मृतकों के शव लूणकरणसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखवाए गए है और घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूणकरणसर वत्ताधिकारी नोपाराम भाकर के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे श्रीगंगानगर की तरफ से गुजरात की ओर जा रही एक वैन गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी अक्षय कुमार पुत्र अशोक (26 साल) और फूलचंद पुत्र भगवती प्रसाद (40 साल) की मौके पर ही मौत हो गई।शिव बहादुर, मनीष और राजेश नामक व्यक्ति घायल हुए है। मौके पर पहुंचे एएसआई अमरराम ने बताया कि दोनों मृतकों के शव लूणकरणसर के अस्पताल में रखवाए गए हैं और उनके मोबाइल के जरिए परिजनों तक सूचना भिजवाई गई है। उनके यहां पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायलों में एक राजेश नामक व्यक्ति बिहार का निवासी है और मृतक फूलचंद का डाईवर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार संभवत यह सभी लोग गुजराज की ओर जा रहे थे और सेफ्टी नेट कंपनी के कार्मिक थे।