Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नापासर थाना इलाके में हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर एक ट्रक पलट गया। ट्रक में ज्वलनशील पदार्थ था, जिससे आग लग गई। इसके बाद ड्राइवर गंभीर अवस्था झुलस गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ड्राइवर का इलाज पीबीएम अस्पताल में शुरू। कुछ लोगो ने हादसे के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड दफ्तर में फोन लगाया। लोगों की सूचना पर तत्काल दमकल टीम पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि ट्रक का चालक तेजी से वाहन चला रहा था। उसकी लापरवाही से ट्रक डिवाइडर से जा टकराया।