Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के लखासर टोल से श्रीडूंगरगढ़ की ओर तीन किलोमीटर दूरी पर देर रात ट्रक से ऊंट टकरा गया। जिसके चलते ऊंट गंभीर घायल हो गया और वही मौके पर ही मौत हो गई। इसकी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हाइवे से ऊंट के शव को हटवाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर श्रीडूंगरगढ़ थाने में खड़ा करवा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।