ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 193 कोरोना डेल्टा अब 85 देशों में फैला, कई गुना अधिक संक्रामक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना का डेल्टा अवतार अब 85 देशों में अपना जाल बिछा रहा है। इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने कहा है कि कोरोना वायरस का भारतीय ‘डेल्टा’ स्वरूप अब तक का सबसे संक्रामक है। अब यह 85 देशों में फैल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेडरोस आधानोम घेबरेसस ने कहा कि गरीब देशों में टीके की अनुपलब्धता डेल्टा स्वरूप के प्रसार में सहायक सिद्ध हो रही है।उन्होंने कहा कि अमीर देश विकासशील देशों को तत्काल टीका नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा, “वे (गरीब देश) निराश हैं क्योंकि उनके पास टीके नहीं हैं।”
केवल यूनाइटेड किंगडम में डेल्टा कोविड के मामले पिछले सप्ताह में 46 फीसदी बढ़े। इस बारे में आपको बता दें कि यूनाइटेड किंगडम में चार देश शामिल है जो पहले कभी यूरोप में शामिल थे। हाल ही में पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने कहा कि पिछले सप्ताह डेल्टा कोविड -19 वेरिएंट के 35,204 नए मामले सामने आने के साथ, ब्रिटेन में चिंता की लहर है क्योंकि इस मामले में 46 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। स्काई न्यूज ने बताया कि पुष्टि किए गए डेल्टा मामलों की कुल संख्या अब 111,157 है – इनमें से 102,019 इंग्लैंड में, 7,738 स्कॉटलैंड में, 788 वेल्स में और 612 उत्तरी आयरलैंड में दर्ज किए गए हैं। ब्रिटेन के अलावा रूस, अफगानिस्तान में कोरोना तेज़ी से फिर से फ़ैल रहा है।


Share This News