ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 45 पीबीएम में विवाहिता की मौत के बाद हंगामा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र के हनुमान हत्था निवासी विवाहिता की मौत के बाद पीबीएम स्थित मोर्चरी के बाहर हंगामा हो गया है। इस मामले में पीहर पक्ष द्वारा विवाहिता की मौत के बाद देरी से सूचना देने पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया है।पीहर पक्ष के लोग पीबीएम मोर्चरी के आगे जमा है तथा पुलिस भी मौके पर मौजूद है। पीहर पक्ष के लोगों का कहना है कि ससुराल वाले उनकी बेटी करिश्मा राजपुरोहित को लगातार तंग-परेशान करते थे जिससे उनसे जहर खा लिया। इसके बाद ससुराल वालों ने हमें बिना सूचना दिए उसे पीबीएम अस्पताल लाकर उपचार करवाया और छुट्टी दिलवाकर घर ले गए। ऐसे में फिर से तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पीहर पक्ष का आरोप है कि इस संबंध हमें देरी से सूचना दी गई। मौके पर मौजूद कांग्रेस के प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिंह सांखला ने बताया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी व मृतका के पुत्र को नहीं दिया जाएगा जब तक हम शव को नहीं लेंगे। इस पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को मौके पर बुलाया है। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिंह सांखला, महेन्द्र सिंह बडग़ूजर व उम्मेद सिंह राजपुरोहित आदि गणमान्य लोग भी मौजूद है।


Share This News