ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 160 रेलवे अब निजीकरण की राह पर, 13450 पदों को सरेंडर के निर्देश, बीकानेर मंडल भी शामिल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। भारतीय रेलवे अब निजीकरण की राह पर है। रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों वर्क्स स्टडी कमेटी (डब्लूएससी) को उत्तर पश्चिम रेलवे सहित देश के सभी 16 जोनल रेलवे से 13450 पदों को सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 600 पद खत्म करने में लिए निर्देश दिए हैं।अब एसडीजीएम की अध्यक्षता वाली ये कमेटी जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर मंडल में उन पदों को चिन्हित करेगी, जहां कार्य नहीं होने के बाद भी पद सृजित हैं। राजस्थान में वैसे ही कोरोना खत्म होने के बाद स्थितियां सामान्य होने पर रेलवे को इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाने सहित अन्य कार्यों के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्कता होगी। कर्मचारी पहले से कम:
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्यालय, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर मंडलों और तीनों कारखानों में 60 हजार पद स्वीकृत हैं। अभी आरपीएफ सहित अन्य विभागों में सिर्फ 45 हजार ही कर्मचारी कार्यरत हैं। सबसे ज्यादा कमी करीब 4 हजार ट्रैकमैन और गैंगमैन की है। अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में उत्पादन इकाईयों/कारखानों में जूनियर इंजीनियर, टैक्नीशियन और हैल्पर की करीब ढ़ाई हजार और लेखा विभाग सहित मंडल कार्यालयों में मिनिस्ट्रल स्टाफ की भारी कमी है। साभार


Share This News