ताजा खबरे
श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूदजिला परिषद 41 सदस्यों में 30 पर कांग्रेस विजयी
SAVE 20261121 193125 scaled वार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास ने वार्ड संख्या 57 में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 20 लाख रुपए की अनुशंसा की है।

विधायक श्री व्यास ने 20 नवंबर को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें व्यास केशवाणी पंचायत समिति क्षेत्र में सीताराम भवन भाग-2 के पीछे वार्ड संख्या 57 में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के साथ रसोई, लेट-बाथ सहित अन्य विकास कार्य करवाने की अनुशंसा की गई है।

प्रस्तावित कार्यों की क्रियान्वयन एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग बीकानेर होगी। इसके लिए 20 लाख रुपए की राशि प्रस्तावित की गई है। विधायक द्वारा यह अनुशंसा करने पर अध्यक्ष गौरी शंकर व्यास, के के व्यास, शिव शंकर व्यास, अनिल व्यास, अब्दुल जब्बार, प्रयांश व्यास, दिनेश चावड़ा, सुशील कुमार आचार्य आदि ने विधायक का आभार जताया।


Share This News