





Thar पोस्ट न्यूज। श्रीपूनरासर हनुमान का महारुद्राभिषेक, हवन, महाज्योत एवं महाप्रसादी का होगा आयोजन।











बीकानेर। श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति की ओर से दशहरे के अवसर पर 20 अक्टूबर को श्रीपूनरासर धाम में श्रीराम के राज्याभिषेक एवं रामभक्त पूनरासर हनुमान के महारुद्राभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हवन, महाज्योत एवं महाप्रसादी के कार्यक्रम भी होंगे।
समिति के बंशीलाल व्यास लालजी ने बताया कि धार्मिक उत्सव में शामिल होने के लिए 19 अक्टूबर की शाम 7 बजे से पुराने बस स्टैंड से पूनरासर धाम के लिए बसों की रवानगी होगी।
कार्यक्रम में श्रीधर महाराज, बुलाकीदास कल्ला, महापौर अनिल कल्ला, अशोक मोदी, जितेंद्र सुराणा, संजय आचार्य, यशपाल गहलोत, नारायण व्यास एवं अरविंद व्यास सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। महोत्सव की तैयारियों में रतनलाल बोथरा, विनोद व्यास, महावीर बोथरा, हर्षवर्द्धन व्यास एवं यशवर्द्धन व्यास जुटे हुए हैं।
