





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में 108 एम्बुलेंस में रास्ते में ही एक प्रसूता ने पुत्र को जन्म दिया। मिली जानकारी के मुताबिक नोखा से प्रसूता को बीकानेर रेफर किया गया, लेकिन देशनोक के पास एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव हुआ। अमरसर निवासी संजू ने पुत्र को जन्म दिया। महिला परिजन साथ रही। मुश्किल परिस्थिति में 108 एम्बुलेंस के स्टाफ ने निभाई अहम जिम्मेदारी। नर्सिंग स्टाफ प्रज्ञा और ईएमटी सचिन बिश्नोई ने सुरक्षित प्रसव में मदद की। इस प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है।











