ताजा खबरे
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्तीसऊदी में विदेशी उड़ानें बन्द, मक्का-मदीना में फंसे राजस्थान के 5 हजार उमराह यात्री, हेल्पलाइन शुरूकोटगेट पर कांग्रेस कल शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेगीबिजली बंद रहेगी: दीपावली रखरखाव का असरअवकाश की घोषणा: मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा अवकाशबीकानेर नगर निगम की पहली साधारण सभा ये मुद्दे छाए, हंगामे के बीच इन पर निर्णयचुनाव : भाजपा देहात ने बीकानेर पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों की घोषणाऊँटनी का दूध ‘चलती-फिरती फार्मेसी’: रेगिस्तान के डूबते जहाज पर जताई चिन्ताकॉकरोच जनता पार्टी का आज शाम दिल्ली में प्रदर्शन, निषेधाज्ञा लागूरूस में आया शक्तिशाली भूकंप, 7 की तीव्रता से धरती हिली
2022203 बीकानेर नगर निगम की पहली साधारण सभा ये मुद्दे छाए, हंगामे के बीच इन पर निर्णय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नगर निगम की पहली बैठक में सफाई, रोड लाइट्स सहित अन्य मुद्दे छाए रहे। सभा मे बीच बीच मे हंगामा भी हुआ। इस बीच हर वार्ड में लगेंगी 100 स्ट्रीट लाइटें, दीपावली से पहले सफाई और लाइट व्यवस्था सुधारने का भरोसा, तीन माह में समस्याओं के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया गया।

बीकानेर। पहली साधारण सभा शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। बैठक में सफाई व्यवस्था, जाम सीवरेज, क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण और वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने सहित शहर की विभिन्न समस्याओं पर मंथन हुआ। महापौर अनिल कल्ला ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि दीपावली से पहले शहर की सफाई और प्रकाश व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पार्षदों की अनुशंसा पर प्रत्येक वार्ड में 100 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए दस दिवसीय कार्ययोजना बनाकर काम शुरू किया जाएगा। साथ ही, वार्डों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आगामी तीन माह में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

सभा में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने, संकरी गलियों में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए छोटे अग्निशमन वाहन खरीदने, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने तथा महिला सफाई कर्मचारियों से उनकी क्षमता के अनुरूप कार्य करवाने जैसे प्रस्ताव भी रखे गए। शहर में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाने पर भी चर्चा हुई। महापौर ने इन प्रस्तावों पर अगली आमसभा में गंभीरता से विचार करने की बात कही।

सभा में पार्षद मकसूद अहमद, सुरेंद्र सिंह शेखावत, श्याम सिंह, नवलकिशोर पुरोहित, नंदलाल जावा, धर्मवीर नाहटा, दुर्गादास छंगाणी, जावेद पड़िहार, दिलीप बांठिया, हिमांशु शर्मा, निशा पारीक, सुषमा शर्मा, शिव गहलोत, गिरिराज जोशी, ओमप्रकाश लोहिया और अर्पणा आचार्य सहित अन्य पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं सदन के सामने रखीं।
महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और रोशन बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।


Share This News