ताजा खबरे
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्तीसऊदी में विदेशी उड़ानें बन्द, मक्का-मदीना में फंसे राजस्थान के 5 हजार उमराह यात्री, हेल्पलाइन शुरूकोटगेट पर कांग्रेस कल शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेगीबिजली बंद रहेगी: दीपावली रखरखाव का असरअवकाश की घोषणा: मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा अवकाशबीकानेर नगर निगम की पहली साधारण सभा ये मुद्दे छाए, हंगामे के बीच इन पर निर्णयचुनाव : भाजपा देहात ने बीकानेर पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों की घोषणाऊँटनी का दूध ‘चलती-फिरती फार्मेसी’: रेगिस्तान के डूबते जहाज पर जताई चिन्ताकॉकरोच जनता पार्टी का आज शाम दिल्ली में प्रदर्शन, निषेधाज्ञा लागूरूस में आया शक्तिशाली भूकंप, 7 की तीव्रता से धरती हिली
IMG 20241023 101608 बीकानेर से चार और युवतियां गायब Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले से चार और महिलाएं लापता है। जिले के बज्जू के फूलासर बड़ा, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों में परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने संबंधित मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।बज्जू थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी बेटी के घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात युवती परिवार के साथ घर पर सो रही थी। रात 12 बजे के बाद वह घर से निकल गई। परिजनों के अनुसार, युवती घर से करीब 300 मीटर दूर ग्रेवल सडक़ तक पैदल पहुंची। रिपोर्ट में सडक़ पर वाहन के चढऩे के निशान मिलने का भी उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने 14 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज की गयी। जांच हेड कांस्टेबल अमित कुमार कर रहे हैं। खाजूवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने मुनीराम पुत्र हरिराम, निवासी 33 केजेडी, खाजूवाला को नामजद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 14 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। जांच हेड कांस्टेबल हेमराज कर रहे हैं।

मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के बंगला नगर निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट दी है। परिवादी के अनुसार, उसकी बेटी 13 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बिना बताए किसी के साथ चली गई। पुलिस ने 14 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज की गयी। जांच एएसआई टीकूराम कर रहे हैं।

नापासर थाना क्षेत्र में महिला ने अपनी पुत्री के घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, युवती 13 अक्टूबर को बिना बताए घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने 14 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज की गयी। चारों मामलों में पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।


Share This News