

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में वाहन चालकों को अब पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। निजी क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी जिओ बीपी ने प्रदेश में पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। कंपनी की नई दरें रविवार, 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। राजस्थान में निजी पेट्रोलियम कंपनी जिओ बीपी ने 11 अक्टूबर से पेट्रोल की कीमत 5 रुपये और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। पेट्रोल 113.91 रुपये और डीजल 97.15 रुपये प्रति लीटर हो गया है।










