ताजा खबरे
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदले
IMG 20260329 113145 scaled बीकानेर : पब्लिक पार्क में 'मौत' के सूखे वृक्ष ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। (जितेंद्र व्यास)। बीकानेर के ऐतिहासिक पब्लिक पार्क में आधा दर्जन से अधिक ”मौत’ के वृक्ष खड़े है। शायद ये अपने शिकार का इंतज़ार कर रहे है। सर्वाधिक पेड़ फ़ास्ट फ़ूड चौपाटी पर है। यहां फ़ास्ट फ़ूड के बचे हुए अवशेष डालने से ये पेड़ सूख चुके है। सामान्य अंधड़ या हवा के झोंकें से ये नीचे गिर सकते है। फ़ास्ट फ़ूड के शौकीन लोगों का यहां जमावड़ा भी रहता है। पेड़ के नीचे गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। जानकारी में रहे कि हाल ही में एक अधिवक्ता पिता पुत्र की कार पर इसी इलाके पर एक सूखा पेड़ आ गिरा। पेड़ गिरने से एक अस्थायी दुकान खोखा भी क्षतिग्रत हुआ। फ़ास्ट फ़ूड जॉन मैं एक साथ लाइन में ऐसे अनेक पेड़ है जो एकदम सूख चुके है। इसके अलावा भी पार्क में कई स्थानों पर ऐसे पेड़ है। बीकानेर में जब भी अंधड़ या तूफान आता है तो पार्क में बीच सड़क पर पेड़ अवश्य गिरता है। गांधी पार्क के पास भी कमजोर पेड़ गिर चुके है। न केवल पब्लिक पार्क बल्कि बीकानेर में अन्य स्थानों पर इन सूखे पेड़ो को चिन्हित कर इन्हें समय रहते हटवाए जाने की आवश्यकता है। हालांकि वन विभाग व बिजली विभाग तारों को बचाने या सौन्दर्यंन को लेकर पार्क के पेड़ों की छंगाई भी करता है लेकिन इन सूख चुके पेड़ो की तरफ वन विभाग की नज़र नही पड़ती। इसके अलावा

पब्लिक पार्क व राजीव गांधी मार्ग पर बने अस्थायी स्ट्रीट फ़ास्ट फ़ूड में तैयार हो रहे फ़ूड में मिलावट को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई नहीं करता। मिलावट की मार चरम पर है। हवा में आसमान से झांकते सूखे पेड़ है तो नीचे आमजन को बीमार करता दूषित खाना।


Share This News