





Thar पोस्ट। राजस्थान में वर्तमान में मौसम शुष्क व साफ है लेकिन मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही 28 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा और कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 28 मार्च को मौसम में फिर बदलाव के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार राज्य के 8 जिलों में आंधी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। जबकि 25 से 27 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।





बीते दिन पश्चिमी जिलों में हल्के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहे। जैसलमेर और बाड़मेर सहित कुछ इलाकों में धूलभरी हवाएं चलीं, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद तापमान में निरंतर वृद्धि होगी।