ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260131 WA0020 कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा की जिला इकाई द्वारा कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल कुलगुरू महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग माननीय कुलगुरू तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत अपर्णा पहनाकर, पुस्तक और संगठन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर भेंट कर किया गया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पश्चिम क्षेत्र प्रमुख प्रोफेसर दिग्विजय सिंह द्वारा विषय प्रवर्तन करते हुए कहा गया कि कर्तव्य बोध हमें कर्तव्य परायण बनने के लिए प्रेरित करता है। अत: राष्ट्र निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए सृजनात्मकता जरूरी है। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए नागरिकों का योगदान अति आवश्यक है। उन्होंने शिक्षक और विद्यार्थियों से आव्हान किया कि सब मिलकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करे। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग कुलगुरू तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर ने कहा कि शिक्षा में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी शिक्षक है, उन्होंने कहा कि संविधान में भी मौलिक कर्तव्यों की बात की गई है। हमें अपने कर्तव्यों को अपने ध्येय से जोड़ना चाहिए तभी हम अपने कार्यों को आनंद और खुशी से कर पाएंगे। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर सुमित्रा चारण उपाध्यक्ष जिला इकाई द्वारा किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा सेवा आयाम सह संयोजक प्रोफेसर शशिकांत जी द्वारा भी विषय पर प्रकाश डाला गया। आभार प्रोफेसर नरेंद्र कुमार अध्यक्ष जिला इकाई द्वारा प्रकट किया गया । इस अवसर पर प्रोफेसर बी एन श्रृंगी अधिष्ठाता राजूवास बीकानेर, डॉ उज्ज्वल गोस्वामी, डॉ हेमेंद्र अरोड़ा, डॉ प्रवीण खत्री, डॉ रेणु वर्मा, डॉ बबीता जैन,डॉ उमेश शर्मा, सुधीर भारद्वाज, डॉ गिरिराज हर्ष, डॉ हेम सिंह जी, इकाई अध्यक्ष एम डी शर्मा इकाई सचिव मधु सूदन शर्मा, घनश्याम बिट्टू, एवं डूंगर महाविद्यालय के प्रशासन मंडल के अधिकारी गण एवं गणमान्य संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ राधा सोलंकी इकाई सचिव राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर द्वारा किया गया।


Share This News