ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20260131 140813 बीकानेर शहर में लूट की वारदात का पर्दाफाश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। शहर में लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 36 घंटे के भीतर एक गंभीर लूट की वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने और जेवर लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी अनुज डाल के मुताबिक घटना 27 जनवरी 2026 की है। परिवादी सुरेश कुमार बांठिया (72 वर्ष), निवासी सिपाणी चौक, मावा पट्टी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वे शाम करीब 7:30 बजे जब अपने भतीजे के घर से खाना खाकर लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी पुष्पा देवी बांठिया को घर के फर्श पर बेहोशी की हालत में पाया। होश आने पर घबराई हुई पीड़िता ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया था। उसने उनका गला दबाया, मुंह-नाक पर घूंसे मारे और छाती पर बैठकर उनके हाथ के सोने के कड़े और गले का नेकलेस छीनकर फरार हो गया। इस घटना को लेकर जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने भी एसपी से मिलकर रोष जताया था। इसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी रेंज बीकानेर हेमंत शर्मा और एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी सविता ड़ाल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्य, आसूचना संकलन और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लगातार 36 घंटे की मेहनत के बाद पुलिस आरोपी तक पहुँचने में सफल रही। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद आरिफ (44 वर्ष), पुत्र हाजी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से हमालों का मोहल्ला, बड़ा बाजार का निवासी है और वर्तमान में गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर में रह रहा था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सविता ड़ाल के साथ हेड कांस्टेबल महावीर सिंह, कांस्टेबल महेंद्र (746), भागीरथ, विजय, शिवराज, प्रीतम, कपिल (नयाशहर), कपिल (1504) और हंसराज शामिल थे। विशेष रूप से कांस्टेबल महेंद्र (746) और कांस्टेबल कपिल (नयाशहर) की भूमिका अहम रही


Share This News