ताजा खबरे
जिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताई
IMG 20260128 WA0042 रांका ने आरएसएस शताब्दी वर्ष के 100 रुपया का सिक्का भेंट कर केन्द्रीय मंत्री चौहान एवं टम्टा का किया अभिनंदन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भावना मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे केन्द्रीय कृषि कृषक कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा का यूआईटी के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर जारी 100 रुपए के सिक्के केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट किए। महावीर रांका ने बताया कि भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा विगत दो दशकों से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर पुण्य का कार्य किया जा रहा है। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा अपनी दिवंगत पुत्री की स्मृत्ति को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए सैकड़ों बेटियों के जीवन की ज्योति प्रकाशित की है।

इस दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह तथा नशा मुक्ति अभियान की भी शुरुआत की गई। नशा मुक्ति अभियान को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि निज पर शासन फिर अनुशासन यानि पहले स्वयं को सुधारना होगा अपने घर-परिवार के सदस्यों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाना होगा, जिद्द करनी होगी कि घर का कोई भी सदस्य नशा नहीं करे। कार्यक्रम में 350 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।


Share This News