ताजा खबरे
जिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताई
IMG 20260127 193229 पीबीएम हॉस्पिटल में हंगामा, मुख्य गेट का ताला तोड़ा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज पीबीएम हॉस्पिटल में मर्दाना के सामने दरवाजे को तोड़ खोल दिया गया। ‘हमारा पीबीएम–हमारा अभियान’ के तहत जागरूक नागरिकों और भाजपा नेताओं ने मिलकर अस्पताल प्रशासन की अनदेखी के विरुद्ध सशक्त हस्तक्षेप किया। मर्दाना हॉस्पिटल के सामने स्थित केजुअल्टी क्षेत्र का मुख्य गेट, जो महीनों से बंद पड़ा था, उसे आमजन की सुविधा के लिए खोल दिया गया। इस दौरान भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया, वेद व्यास, जसराज सिंवर, विक्रम सिंह राजपुरोहित, भव्य दत्त भाटी, जितेंद्र सिंह भाटी, प्रेम धांधल, हिमांशु गुप्ता और आदि के नेतृत्व में अभियान से जुड़े प्रतिनिधि लगातार इस गेट को खोलने की मांग कर रहे थे। प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, साथ ही समाधान के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया। बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंततः आज पुलिस प्रशासन और अस्पताल के चिकित्सकों की मौजूदगी में बंद पड़े गेट का ताला खोलकर रास्ता आम लोगों के लिए बहाल किया गया। यह मुख्य गेट केजुअल्टी के ठीक सामने स्थित होने के बावजूद बंद था, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और एंबुलेंस सेवाओं को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा था। गेट खुलने के बाद अस्पताल आने-जाने में सुगमता बढ़ी है और मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिलने की उम्मीद जगी है।

अभियान से जुड़े लोगों ने इसे जनहित में उठाया गया आवश्यक कदम बताया और अस्पताल प्रशासन से भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की मांग की। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने कहा, पीबीएम अस्पताल जनता की जरूरत है और उसकी व्यवस्थाएं जनता के हित में ही संचालित होनी चाहिएं।


Share This News