ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
IMG 20241023 101608 1 पुष्करणा ओलंपिक सावा : कन्याओं को दी जाने वाली सहायता राशि के लिए आवेदन की अंतिम तिथि रविवार 25 जनवरी को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। 10 फरवरी को आयोजित होने वाले पुष्करण समाज के सामूहिक सावे के अवसर पर सरकार द्वारा बीकानेर को ‘परकोटा एक छत’ घोषित किए जाने के फलस्वरूप परिणय सूत्र में बंधने वाली कन्याओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस योजना के अंतर्गत किसी भी जाति अथवा धर्म की विवाह योग्य कन्या को 21,000 रुपये की सहायता राशि तथा आयोजन करने वाली संस्था को 4,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
पुष्करणा सावा समिति, बीकानेर द्वारा बताया गया कि इस सहायता योजना के आवेदन पत्र शिव शक्ति साधना पीठ, गोकुल सर्कल स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के पास वाली गली में लिए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि सावा समिति के पास आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी रखी गई है।

समिति के अनुसार अब तक कुल 70 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं समाजसेवी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ताकि पात्र परिवारों को समय रहते सरकारी सहायता का लाभ मिल सके।

इस कार्य में श्री वीरेंद्र किराडू, श्री अनिल कुमार पुरोहित, श्री सुरेंद्र कुमार व्यास, श्री सुमनेश रंगा, रासु महाराज जोशी, शिवजी महाराज व्यास, मोरशा पुरोहित, श्री दिलीप जोशी, श्री शशि व्यास, श्री नवरत्न व्यास एवं श्रीमती राजकुमारी व्यास सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
पुष्करणा सावा समिति ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पूर्ण दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। समिति ने यह भी बताया कि यह योजना सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देने, विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्चों को कम करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।


Share This News