ताजा खबरे
बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान मेंमौसम फिर पलटेगा, बारिश का पूर्वानुमान
IMG 20241023 101608 1 बीकानेर में 100 वरिष्ठ नागरिको का सम्मान कल रविवार को, शिविर भी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। लोकराग फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स तथा डॉ. मोहम्मद आरिफ के संयुक्त तत्वावधान मेंरविवार को स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सम्मान सुबह 10 बजे से सादुलगंज स्थित रोटरी सभागार में जोड़ रोग स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह विशेष कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।

लोकराग फाउंडेशन के निदेशक योगेश खत्री ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा, जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल होंगे। वरिष्ठ नागरिक समाज की धुरी हैं। उन्होंने अपना जीवन समाज को समर्पित किया है और युवाओं को सही दिशा दिखाई है। इस सम्मान के माध्यम से उनके योगदान हेतु उनका अभिनन्दन किया जाएगा।

रोटरी रॉयल्स सचिव विपिन लड्ढा, लोकराग फाउंडेशन के निदेशक आनंद आचार्य ने बताया कि शिविर में डॉ. मोहम्मद आरिफ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क बीएमडी (हड्डी खनिज घनत्व) जांच की सुविधा रहेगी। साथ ही डॉ. आरिफ जोड़ रोगों पर विशेष व्याख्यान भी देंगे, जिसमें घुटना-कूल्हे के दर्द, आर्थराइटिस जैसी समस्याओं की रोकथाम और उपचार पर जागरूकता दी जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध रहेंगे एवं प्रमुख अतिथियों में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार, नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया रोटरी रॉयल्स एवं गोमादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील चमड़िया, ज्योतिष आचार्य अनिल पुरोहित शामिल होंगे.

लोकराग फाउंडेशन के निदेशक विनय थानवी ने बताया कि यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता के साथ वरिष्ठजनों के सम्मान और सामाजिक एकजुटता का संदेश देगा।


Share This News