ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
IMG 20260124 200102 बीकानेर में गोचर को लेकर आंदोलन स्थगित, सरकार ने किया ये निर्णय Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में गोचर को लेकर एक बड़ा आंदोलन स्थगित हो गया है। आज शाम को प्रेस वार्ता में गोचर को अराजीराज करने के बाद से ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था। इसी को लेकर बीकानेर के संतो ने 27 जनवरी से बड़े आंदोलन का एलान किया था। जनजागरण अभियान जारी था। आंदोलन की सुगबुगाहट के बीच बीकानेर भाजपा के विधायकों और नेताओं ने इसकी पूरी जानकारी प्रदेश आलाकमान तक पहुंचाई। जिसके बाद गोचर के मुद्दे को लेकर विधायक, भाजपा नेता अलर्ट मोड़ पर आए और लगातार अधिकारियों और शीर्ष नेताओं के साथ मिले। सीएम स्तर पर भी इसकी बातचीत हुई और आज इसको लेकर बड़े आदेश के साथ आंदोलन स्थगित हो गया है। सर्किट हाउस में गोचर आंदोलन से जुड़े गौसेवकों, संतो के साथ भाजपा विधायकों और नेताओं की बैठक हुई। जिसमें गोचर से जुड़े सभी लोगों को आदेश के बारे में जानकारी के बाद संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। जिसमें बताया गया कि बीडीए द्वारा अवाप्त की गयी जमीन को फिर से मास्टर प्लान से हटाया जाएगा। और गोचर में किसी भी प्रकार का मास्टर प्लान लागू नहीं होगा। हालांकि विश्वविद्यालय के सामने बन रहे इलेक्ट्रिक बसों का स्टैंड का काम यथावत चलेगा। क्योंकि आदेश आज की स्थिति को लेकर दिए गए है। ऐसे में आज 24 जनवरी से पूर्व किए गए सभी कार्यो अब यथावत ही रहेंगे।

प्रेस वार्ता में भाजपा विधायक अंशुमान भाटी, जेठानंद व्यास, सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई मौजूद रहें। वहीं गोचर समिति की और से महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज, दुर्गाङ्क्षसह शेखावत शिव गहलोत, सूरज प्रकाश राव, धमेन्द्र सारस्वत, मनु सेवग सहित अनेक लोग मौजूद रहें।


Share This News