ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260123 WA0039 scaled बीकानेर में चलेगा मिशन रोशनी' अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News


Thar पोस्ट न्यूजदाताश्री रामेश्वरानंद महाराज ने किया पोस्टर का विमोचन। । एनआर असवाल चैरिटेबल संस्था तथा पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (प्रसार) के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति सहित पांच विषयों पर आधारित अभियान ‘मिशन रोशनी’ चलाया जाएगा।
शुक्रवार को श्री ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम के अधिष्ठाता दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज ने इसके पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अभियान चलाना अच्छी पहल है। नशा समाज के लिए दंश और सामाजिक अपराध है। प्रत्येक जागरुक व्यक्ति का दायित्व है कि वह इसके खिलाफ चेतना लाने का प्रयास करे। उन्होंने अभियान के अन्य विषयों को भी वर्तमान परिपेक्ष्य से महत्वपूर्ण बताया।
अभियान प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि बीकानेर को नशा मुक्त करने, बेड़ियों में जकड़े मनोरोगियों को मुक्त करने के साथ तनाव प्रबंधन, अंगदान के लिए प्रोत्साहन और आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जन जागरूकता की गतिविधियां सघन रूप से आयोजित की जाएंगी।
प्रसार के प्रदेश अध्यक्ष तथा जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने कहा कि प्रसार द्वारा इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रचार किया जाएगा तथा आयोजन में भागीदारी निभाई जाएगी। इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।


जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एड. जुगल किशोर व्यास ने बताया कि समिति द्वारा नवजात शिशुओं को संरक्षित करने के लिए ‘फेंके नहीं, हमें दें’ अभियान चलाया जा रहा है। बाल कल्याण समिति द्वारा इस अभियान में भी भागीदारी निभाई जाएगी।


Share This News