ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
chain snatching gang busted in khatu shyamji father in law son daughter in law targeted devotees 18 b119616e21d840127e039ceb618d3a65 खाटूश्यामजी में चेन स्नैचिंग : पति-पत्नी और रिश्तेदारों ने की वारदातें, 18 गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक ही परिवार के सदस्यों ने चेन स्नैचिंग की अनेक वारदातों को अंजाम दिया। खाटूश्यामजी में लगातार बढ़ती चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गैंग के एक दर्जन से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पति-पत्नी और आपस में रिश्तेदार लोग शामिल हैं। नए साल के मौके पर की गई सटीक प्लानिंग का असर यह रहा कि इस दौरान एक भी चेन स्नैचिंग की घटना सामने नहीं आई। दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के एंट्री एरिया से लेकर एग्जिट एरिया तक सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पूर्व में हुई वारदातों के तरीकों को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। संदिग्ध दिखते ही पुलिस ने गैंग के सदस्यों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ में वारदातें करने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी मिलकर गैंग के रूप में काम करते थे। महिलाएं समूह बनाकर टारगेट के चारों ओर फैल जाती थीं और बातों में उलझाकर सोने की चेन तोड़ लेती थीं। वारदात के बाद या तो महिलाएं मौके से फरार हो जाती थीं या तुरंत चेन अपने पुरुष साथियों को सौंप देती थीं, जिससे पकड़ में आने पर बरामदगी न हो सके।


Share This News