IMG 20260103 WA0007 मनशा पूर्ण हनुमान जी मन्दिर में विशेष श्रृंगार, भोग व हनुमान चालीसा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भीषण सर्दी में बीकानेर शहर परकोटे में बीके स्कूल के पास स्थित मनशा पूर्ण हनुमान जी मन्दिर में शीत ऋतु विशेष श्रृंगार किया गया। प्रतिमा को गर्म मखमल के वस्त्रों से सजाया गया। मन्दिर के मुख्य पुजारी गिरिराज जी तिवाड़ी एवं गोरधन तिवाड़ी ने बताया कि शीत लहर को देखते हुए बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर हनुमान जी को रेवड़ी, मुंगफली, गजक पापड़ी एवं घेवर का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में हनुमान भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया मन्दिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।


Share This News