ताजा खबरे
रेलवे :- ‘कबाड़ में से निकला ऊंट’! ‘वेस्ट टू आर्ट’ की अनूठी पहलअनुपस्थित मिले 5 कर्मचारियों को नोटिसपंचायत राज चुनाव-दूसरे दिन आठ अभ्यर्थियों ने भरे नौ नामांकनकोटगेट पुलिस इलाके में करीब आधा दर्जन स्पॉ सेंंटर का आकस्मिक निरीक्षणराज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षानीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगा
IMG 20241023 101608 जिले की 182 गौशालाओं को करीब साढ़े 35 करोड़ का अनुदान स्वीकृत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला गोपालन समिति की बैठक में किया स्वीकृत। 182 गौशालाओं में 01 जिला स्तरीय नंदीशाला और 01 कांजी हाउस भी है शामिल।डूंगरगढ़ की सर्वाधिक 57 गौशालाओं को मिला अनुदान। जिला गोपालन समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समिति ने जिले की 180 गौशालाओं, 01 जिला स्तरीय नंदीशाला और नगर निगम द्वारा संचालित 01 कांजी हाउस के लिए माह अप्रैल, मई और जून 2026 कुल तीन माह के लिए 35 करोड़ 54 लाख 93 हजार 250 रुपए का अनुदान स्वीकृत हेतु प्रस्तावों का अनुमोदन किया। जिला कलेक्टर ने इस बाबत तत्काल प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने व अनुदान राशि गौशालाओं को शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।

पात्र 182 गौशालाओं के 86 हजार 165 पशुओं के लिए मिला अनुदान
बैठक में समिति के समिति के सदस्य सचिव और पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ बिरमा राम ने बताया कि समिति ने जिले की कुल 239 गौशालाओं में से पात्र 182 गौशालाओं के कुल 86 हजार 165 पशुओं के लिए तीन महीने का अनुदान स्वीकृत किया है। कुल 86 हजार 165 पशुओं में 71 हजार 832 बड़े और 14 हजार 333 छोटे पशु हैं। बड़े पशु के लिए सरकार 50 रूपए प्रति दिन और छोटे पशु के लिए 25 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से अनुदान देती है।

डूंगरगढ़ की सर्वाधिक 57 गौशालाओं को मिला अनुदान
वरिष्ठ पशुपालन प्रसार अधिकारी श्री गोपाल सिंह नाथावत ने बताया कि जिले की जिन 182 गौशालाओं को अनुदान स्वीकृत किया गया है। उनमें सर्वाधिक 57 श्री डूंगरगढ़ में और सबसे कम 02 छत्तरगढ़ में है। इसके अलावा बीकानेर की 29, नोखा की 19, उप तहसील पांचू की 17, कोलायत की 14, लूणकरणसर की 13,जसरासर की 10, उप तहसील देशनोक की 08, खाजूवाला की 05, पूगल-बज्जू की 04-04 पात्र गौशाला शामिल है।

बैठक में जिला कलेक्टर के अलावा सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल, कोषाधिकारी श्री धीरज जोशी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मदन गोपाल, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ बिरमा राम और वरिष्ठ पशुपालन प्रसार अधिकारी श्री गोपाल सिंह नाथावत उपस्थित रहे।


Share This News