ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251216 093120 1 scaled कोहरा, बारिश और शीतलहर, साल के पहले दिन मौसम ने किया स्वागत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। साल के पहले दिन समूचे राजस्थान का मौसम पलट गया है। पहले दिन प्रदेश में मावठ शुरू हो गई है। गुरुवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के 8 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर संभाग के अनेक जिलों में मावठ जारी है। मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे को लेकर भी चेतावनी दी है। राजधानी जयपुर के कई इलाकों में सुबह करीब 5 बजे से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से प्रदेश के एक दर्जन जिलों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। जोधपुर, फलोदी, बाड़मेर और बीकानेर में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई। गुरुवार को भी सुबह से कोहरा है। बादल और बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीजन की पहली मावठ से रबी फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश, बादल और सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में दिन की ठंडक बढ़ गई है। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर समेत कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जैसलमेर, उदयपुर, बीकानेर जोधपुर पुष्कर आदि जिलों में पर्यटन सीजन के चलते सैलानियो की बहार है।


Share This News