ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251216 093120 1 scaled 2 चिकित्सा अधिकारी बर्खास्त, 5 की पेंशन रोकी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान सरकार ने नया वर्ष शुरू होने से पहले कार्रवाई करते हुए विभागीय प्रकरणों से जुड़े मामलों में सख्त एक्शन लिया है। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपराधिक प्रकरणों में दोषी 2 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा समाप्त कर दी है। जबकि 4 सेवानिवृत्त चिकित्सकों सहित 5 की पेंशन रोकने के आदेश भी जारी कर दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयुर्वेद एवं पशुपालन विभाग के 2 चिकित्सा अधिकारियों को आपराधिक प्रकरणों में दोष सिद्ध होने के आधार पर “सेवा से पदच्युत किए जाने” के दंड से दंडित किया गया। राजस्थान (सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के अंतर्गत सेवानिवृत्त राजकीय चिकित्सकों के विरुद्ध संचालित विभागीय जांच के 3 प्रकरणों में सख्त निर्णय लेते हुए 4 चिकित्सकों एवं एक कार्मिक के विरुद्ध पेंशन रोके जाने के दंड का अनुमोदन किया है। नियम 16 सीसीए के ही 2 अन्य प्रकरणों में लंबे समय से अनुपस्थित रहने एवं अराजकीय आचरण के आरोपों में 2 अधिकारियों के विरुद्ध प्रमाणित आरोपों पर आधारित जांच निष्कर्षों को राज्यपाल से अनुमोदन हेतु भेजने का निर्णय लिया गया। नियम 17 सीसीए के एक प्रकरण में अपील स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारी को राहत प्रदान की गई है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और दोषी कार्मिकों के विरुद्ध नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Share This News