IMG 20241023 101608 1 पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दर्जन से अधिक को पकड़ा, नव वर्ष से पहले दबिश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में नए साल के जश्न से पहले पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस ने अवैध स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक स्थानों, शराब के ठेकों के आस पास दबिश देकर एक दर्जन के करीब शराबियों को भी पकड़ा। सीओ सिटी अनुज डाल की अगुवाई में सिटी सर्किल क्षेत्र में चार थाना पुलिस की टीम के जवानों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को गिरफ्तार भी किया।

सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य नये साल व आम दिनों में इस प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को एक संदेश देना है कि वे किसी प्रकार की हिमाकत न करें। ऐसा करने पर शराबियों को बक्शा नहीं जाएगा। शराब ठेका संचालकों को भी चेताया गया है कि वे अपनी दुकानों के आसपास किसी को शराब पीने न दें। वरना उनके ठेकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।


Share This News